फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने मंदिर मुद्दे पर कहा ‘फैसला आने पर सबसे पहले ईंट लेकर अयोध्या पहुंचेंगे’

Mon, 15 Jul 2019 09:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
बीजेपी एमपी रवि किशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव में भोजपुरी फिल्मों के जानेमाने अभिनेता व गोरखपुर से सांसद रवि किशन सोमवार को सुबह ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह के आवास पर पहुंचे। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। बाद में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अयोध्या मंदिर मामले में सुनवाई में हो रही देरी पर कहा कि सुप्रीमकोर्ट में मामला विचाराधीन है।
विज्ञापन


फैसला आने पर सबसे पहले वह ईंट लेकर अयोध्या पहुंचेंगे। उन्होंने गरीब बेटी के विवाह व अन्य जरूरतमंदों की समस्याओं को दूर करने की बात कही। जम्मू कश्मीर के मुद्दे को लेकर रविकिशन ने कहा कि अमित शाह के नेतृत्व में जो कार्य चल रहा है, उसमें जल्द ही धारा 370 व 35 ए पर काम किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि वह गोरखपुर में फि ल्मसिटी बनवाने को लेकर प्रयासरत हैं। पिछले साल एक फिल्म की शूटिंग करने उन्नाव आए रविकिशन ने यहां पर फिल्मसिटी बनवाने की बात कही थी। रविकिशन ने विकासखंड मुख्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया। वहीं उपस्थित सभी लोगों से पांच-पांच पौधे लगाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें