फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पूर्व इंस्पेक्टर ने सपा नेता समेत परिवार पर लगाया मारपीट का आरोप, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी क्षेत्र के एक रिटायर्ड इंस्पेक्टर ने सपा नेता व पूर्व जिलाध्यक्ष पर साथियों संग मिलकर परिवार से मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर के आदेश पर चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



चकेरी निवासी रिटायर्ड इंस्पेक्टर ने बताया कि वर्ष 2024 में दक्षिण क्षेत्र के सपा नेता व पूर्व जिलाध्यक्ष की बेटी से उनके बेटे की शादी हुई थी। उनका बेटा दिल्ली में नौकरी करता है। विवाह के एक सप्ताह बाद बहू भी बेटे के साथ दिल्ली चली गई। उसी दौरान बेटे ने बहू के मोबाइल पर कुछ अश्लील मैसेज और बहू की अन्य युवकों के साथ अश्लील फोटो देख लिए। बेटे ने आपत्ति जताई। आरोप है कि 17 अगस्त को सब घर आए थे। दोपहर को बहू अपने पुरुष मित्रों से बात कर रही थी। इसका बेटे ने विरोध किया तो उसने अपने पिता से शिकायत कर दी।

इस पर सपा नेता अपने परिजनों और साथियों के साथ घर आया और मारपीट की। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें