फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के तार से किसान झुलसा, मौत

Sun, 11 Oct 2015 01:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
देवराहट थाना क्षेत्र में सिमरिया गांव के पास बिजली का तार टूटकर गिरने से एक किसान की झुलसकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी अनिल आहूजा ने परिजनों के लिए एक लाख रुपये सहायता राशि दिए जाने की संस्तुति की है।
विज्ञापन


सिमरिया निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि उसके परिवार के ही लाल जी(60) शनिवार की सुबह मिर्च की फसल में सिंचाई के लिए खेत पर मेड़ बना रहे थे। तभी खेत के ऊपर से गुजरी नलकूप से जुड़ने वाली विद्युत लाइन का तार टूट कर उनके ऊपर आ गिरा।

उनको जलता देखकर नलकूप चालक राजेंद्रसिंह व गांव के  राकेशकुमार निषाद ने बांस से तार हटाया और सब स्टेशन पर सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद कराई। लेकिन तब तक लालजी की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पहुंची मृतक की पत्नी बड़की शव देखते ही गश खाकर गिर पड़ी।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना था कि नलकूप से जुड़ी विद्युत लाइन के तार कई जगह जुड़े हैं और मानव ऊंचाई पर लटक रहे हैं। उनसे अक्सर चिंगारियां निकलती रहती थी। विद्युत कर्मियों से कई बार तार कसवाए जाने की मांग भी की गई थी।
विज्ञापन


किसान की मौत पर चौरा के मलखानसिंह यादव और जिला पंचायत के कई प्रत्याशी भी पहुंच गए। उन लोगों ने रोते-बिलखते परिजनों को ढाढ़स बंधाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें