फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अखिलेश के ट्वीट से हरिपाल को घरौंदे की आस, लिखा- हमारी संस्कृति में तो चिड़ियों के घोंसले भी नहीं तोड़े जाते

Sun, 05 Jun 2022 12:49 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

ट्वीट कर अखिलेश ने लिखा- ये है 2022 तक सबको घर देने का झूठा वादा करने वाली भाजपा का सच। आंसुओं का मोल समझने के लिए एक संवेदनशील हृदय चाहिए होता है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने किया ट्वीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में पुरवा बीघापुर मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान अतिक्रमण हटाते समय गरीब हरिपाल के मकान को गिराने पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव के ट्वीट से हड़कंप मच गया। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन ने पत्र जारी करके गरीब के निवास की वैकल्पिक व्यवस्था करने की बात कही है। 
विज्ञापन


बीघापुर तहसील क्षेत्र में पुरवा-बीघापुर मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसी दौरान ग्राम मगरायर बाधा बने छह मकान अवैध बताकर ध्वस्त कर दिए गए। इसमें गांव निवासी हरिपाल का मकान भी गिर गया। उसका परिवार सड़क पर आ गया। हरिपाल का कहना है कि उसने अपनी जमीन पर घर बनाया था। उसका रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

जिस पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर दिया। तुरंत पीडब्ल्यूडी एक्सईएन हरदयाल अहरिवार ने पत्र जारी कर बताया कि हरिपाल ने विभागीय भूमि पर निर्माण कर लिया था। इसे शासन द्वारा निर्धारित अतिक्रमण अभियान के अंतर्गत हटाया गया है। उसके निवास की वैकल्पिक व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं हरिपाल का कहना है कि दो दिन पहले तहसील बीघापुर व पीडब्ल्यूडी के कुछ अधिकारी आए थे। उससे एक कागज पर हस्ताक्षर कराकर 45 हजार रुपये खेतों में मकान बनवाने के लिए दे गए थे। कर्मियों ने ये बात किसी को बताने से मना किया था। हरिपाल का कहना है कि 45 हजार रुपये में तो एक कमरा भी इस महंगाई में बनना मुश्किल है। 

ये है पूर्व सीएम का ट्वीट 
अखिलेश ने लिखा कि ये है 2022 तक सबको घर देने का झूठा वादा करने वाली भाजपा का सच। आंसुओं का मोल समझने के लिए एक संवेदनशील हृदय चाहिए होता है। जो भाजपा सरकार में नहीं है। कहा कि संस्कृति का झूठा स्वांग रचने वाले जान लें कि हमारी संस्कृति में तो चिड़ियों के घोंसले भी नहीं तोड़े जाते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें