फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमन सिंह बोले- गठबंधन ठगों का बंधन है, सपा-बसपा और कांग्रेस पर चलाए ये सियासी तीर

Wed, 06 Feb 2019 10:47 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
क्षेत्रीय सेक्टर सम्मेलन को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह ने कहा कि देश की सारी नकारात्मक ताकतें जो पराजित हैं, निराश हैं वह बीजेपी से घबरा रही हैं। एक साथ मिलकर भी वह मोदी का मुकाबला नहीं कर सकेंगी। इनका गठबंधन सफल नहीं होगा, क्योंकि यह ठगों का बंधन है। बुधवार को वह यूपी में कानपुर देहात के अकबरपुर इंटर कॉलेज में आयोजित क्षेत्रीय सेक्टर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन में कानपुर उत्तर, कानपुर दक्षिण, ग्रामीण, औरैया, इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज जिले के पदाधिकारी शामिल हुए। 
विज्ञापन


बुधवार को अकबरपुर इंटर कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी का क्षेत्रीय सेक्टर सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि रमन सिंह ने पार्टी नेताओं को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अभी से जुटने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों ने केवल दिखावा किया है। कांग्रेस सरकार में प्रतिदिन 70 किमी सड़क का निर्माण होता था, लेकिन बीजेपी सरकार में 140 किमी सड़कों को निर्माण प्रतिदिन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को आवास मिल गया, ऋण माफी हो गई। बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था हो गई। बिजली, शौचालय के साथ ही सिलेंडर की व्यवस्था हो गई। आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त उपचार की व्यवस्था हो गई। यह सब बीजेपी की सरकार में ही संभव हैं, क्योंकि सरकार सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपराधी कह रहे हैं कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाए

मैं बीजेपी के सामान्य कार्यकर्ता के रूप में आपसे आग्रह, बात व निवेदन करने आया हूं। मुझे अवसर मिला तीन बार मुख्यमंत्री बनने का। जबकि केंद्र में एक बार मंत्री रहने का अवसर मिला। संगठन में भी जिम्मेदारियां रहीं। अलग-अलग दायित्व में काम किया, लेकिन कभी भी डॉ रमन के अंदर का कार्यकर्ता ने विश्राम नहीं लिया है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चुनाव में संघर्ष करूंगा।

सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश का स्वरूप बदल गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में प्रदेश ने विकास के नए आयामों को छुआ है। 86 लाख लघु सीमांत किसानों का 36 हजार करोड़ ऋण माफ किया गया है। कानून व्यवस्था दुरुस्त हुई। पूर्व की सरकारों में अपराध चरम पर था, लेकिन अब अपराधी भयभीत हैं। वह थाने में आकर आग्रह कर रहे हैं कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें