फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुपट्टे से गला घोट कर छात्रा को उतारा मौत के घाट, खेत में मिला शव

Wed, 06 Feb 2019 08:25 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घटनास्थल पर पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में हत्यारों ने छात्रा की दुपट्टे से गला घोट कर मौत के घाट उतार दिया और शव खेत में फेंक दिया। जिसने भी घटना सुनी उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। खेत से काम खत्म कर घट लौटते समय छात्रा को अगवा कर लिया गया था।

विज्ञापन

 

 पनकी के एक गांव में मंगलवार शाम खेत से घर लौट रही छात्रा की गला कसकर हत्या कर दी गई। उसका शव बुधवार सुबह गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला। छात्रा के  गले में दुपट्टे का फंदा था और दोनों हाथ-पैर भी बंधे थे। दुष्कर्म की आशंका देख पुलिस ने स्लाइडें बनवाई हैं। 

18 वर्षीय छात्रा एक निजी डिग्री कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई कर रही थी। मंगलवार सुबह वह अपनी मां व दो भाइयों के साथ खेत में काम करने गई थी। शाम करीब चार बजे छात्रा अकेले घर के लिए वहां से निकली। लेकिन रास्ते से गायब हो गई। शाम करीब छह बजे जब अन्य लोग खेत से घर पहुंचे तो पता चला कि छात्रा घर आई ही नहीं है। रात भर सभी उसको खोजते रहे लेकिन वह नहीं मिली।

विज्ञापन


सुबह करीब छह बजे खोजबीन के दौरान गांव निवासी एक किसान के खेत में छात्रा का शव पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे एसपी पश्चिम, सीओ कल्याणपुर ने पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन

मारा कहीं और फेंका खेत में

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। उसी समय टीम के अधिकारियों ने दुष्कर्म की आशंका जताई। पनकी एसओ शेष नारायण पांडेय के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो गया कि छात्रा की गला कसर ही हत्या की गई थी। दुष्कर्म की आशंका के कारण दो स्लाइड भी बनाई गई हैं।

मारा कहीं और फेंका खेत में
शव से करीब 30 मीटर की दूरी पर मृतका की चप्पल पड़ी मिली। करीब 200 मीटर दूर उसका शॉल पड़ा था। ऐसे में पुलिस को एक बात ताे साफ हो गई है कि छात्रा के साथ किसी दूसरी जगह पर दुष्कर्म किया गया और वहीं पर मारने के बाद शव को खेत में फेंक दिया गया।

किसी करीबी ने दिया घटना को अंजाम
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका के शरीर पर कोई अन्य चोट के निशान नहीं मिले हैं। इससे स्पष्ट है कि हत्यारों से उसका संघर्ष नहीं हुआ है। पुलिस को आशंका है कि छात्रा का कोई जानने वाला ही उसे ले गया और फिर घटना को अंजाम दिया। वहीं परिजनों ने कुछ लोगों पर आरोप भी लगाया है। पुलिस उसकी भी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें