फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आरके दिवाकर का हृदय गति रुकने से निधन

Mon, 01 Nov 2021 09:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

आरके दिवाकर 1995 में घाटमपुर लोकसभा सीट से एक बार पार्टी के टिकट पर चुनाव भी लड़े। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य भी रह चुके हैं। 
विज्ञापन
आरके दिवाकर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुजन समाज पार्टी के पहले जिला अध्यक्ष (1986-1991 तक) आरके दिवाकर का सोमवार को हृदय गति रुकने से कार्डियोलॉजी में निधन हो गया। वे 77 वर्ष के थे। कानपुर के पनकी सी ब्लाक विष्णु नारायण नगर निवासी दिवाकर अपना शरीर मेडिकल कॉलेज को दान कर गए हैं। 
विज्ञापन


आरके दिवाकर 1995 में घाटमपुर लोकसभा सीट (बाद में यह सीट अकबरपुर के नाम से हो गई) से एक बार पार्टी के टिकट पर चुनाव भी लड़े। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य भी रह चुके हैं। बसपा जिलाध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल पांच साल का रहा है।

उनके निधन पर पार्टी के जिला अध्यक्ष रामशंकर कुरील, महानगर अध्यक्ष राम नारायण निषाद ने पार्थिव शरीर को नीला वस्त्र ओढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर बसपा कानपुर मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी प्रवेश कुरील, डीआर त्यागी, एसपी टेकला, आरके भास्कर, लाल बिहारी लोधी, राधेश्याम भारती, बिठूर से पार्टी प्रत्याशी रमेश यादव अशोक कालिया, बबलू चौधरी आदि ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें