सभी ने चीन का उत्पाद बेंच रहे दुकानदारों से अभियान में सहयोग करने की अपील की
कानपुर में पूर्व सैनिक सेवा परिषद संगठन ने चीन निर्मित उत्पादों कोे आग को हवाले किया। कहा कि 1000 चीनी लड़ी जलाने से अच्छा है कि हम 10 मिट्टी के दीपक जलाएं। चीन हमारे देश में अपने उत्पादों की कमाई से पाकिस्तान की मदद करता है। इससे पाकिस्तान हमारे सैनिकों पर हमला करता है।
बुधवार को श्यामनगर स्थित वीरेंद्र स्वरूप चौराहे में विरोध कार्यक्रम में महापौर जगतवीर सिंह द्रोण भी शामिल हुए। उन्होंने लोगों से चीन का सामान उपयोग न करने की अपील की। यहां सेवानिवृत्त एयर कमोडोर गिरीशचंद्र मिश्रा समेत राजेंद्र कुमार यादव, महेंद्र पाल शर्मा, मेजर पुष्पेंद्र, वाईके सिंह, विनोद शुक्ल, योगेंद्र कुमार सिंह आदि शामिल रहे। सभी ने चीन का उत्पाद बेंच रहे दुकानदारों से अभियान में सहयोग करने की अपील की।