बकरी की आवाज सुनकर उसका मालिक पहुंचा तो उसकी चीख निकल गई
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर घाटमपुर कस्बे के जहानाबाद रोड पर पुराने ईंट भट्ठे में निकले अजगर ने चारा खा रही एक जिंदा बकरी को निगल लिया। बकरी की आवाज सुनकर उसका मालिक वहां पहुंचा तो उसकी चीख निकल गई। निलय पांडेय का जहानाबाद रोड के किनारे ईंट भट्ठा है, जो वर्षों से बंद पड़ा है। बुधवार शाम भट्ठे में निकले अजगर ने चर रही एक बकरी को दबोच लिया, उसके शरीर पर कुंडली मारने के बाद अजगर ने निगलना शुरू कर दिया। बकरी का चिल्लाना सुनकर उसका मालिक दौड़कर पास पहुंचा। वहां जाकर देखा तो करीब 14 फीट लंबा अजगर बकरी को निगल रहा था। जानकारी होने पर तमाम लोग वहां पहुंचे, लेकिन अजगर बकरी को निगलने के बाद वहीं खड़ी एक झाड़ी के अंदर बनी खोह में घुस गया।