फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: जंगल में लगी आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड ने पाया काबू

Fri, 24 May 2019 11:51 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
जैतपुर मार्ग के जंगल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के महोबा जिले में कुलपहाड़-जैतपुर मार्ग में मिशन स्कूल के आगे शुक्रवार की दोपहर जंगल में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार उठने पर लोगों ने पुलिस व फायर बिग्रेड को सूचना दी। सूचना पर पहुंची दमकल ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दर्जनों की संख्या में छोटे बड़े पेड़ आग से झुलस गए।
विज्ञापन


जैतपुर रोड पर मिशन स्कूल के आगे सड़क किनारे दोनों ओर फल व छायादार पेड़ लगे हैं। शुक्रवार की दोपहर जंगल में अचानक आग लग गई। तेज हवाएं चलने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें देख ग्रामीणों व राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई।

सूचना पर नायब तहसीलदार व लेखपाल मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने दमकल को सूचना दी और राहगीरों की सहायता से आग बुझाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दर्जनों पेड़ जल गए। आग बुझने पर लोगों ने राहत की सांस ली। तहसीलदार सुबोध मणि शर्मा ने बताया कि आग गर्मी और हवा तेज होने के कारण तेजी से बढ़ रही थी और पास ही में जंगल है। जंगल में पहुंच जाती तो बहुत परेशानी होती लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें