कानपुर। हैलट के आईसीयू की पहली बार रिपोर्ट संक्रमण शून्य आई है। इसमें किसी भी बैक्टीरिया का संक्रमण नहीं निकला है।
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि आईसीयू के सैंपल की जांच नियमित कराई जाती है। इससे यूनिट के अंदर का संक्रमण पता चलता है। माइक्रोबाॅयोलॉजी विभाग सैंपल की जांच करता है। उन्होंने बताया कि आईसीयू में गंभीर संक्रमण वाले रोगी भर्ती होते हैं। उनसे यूनिट में भी संक्रमण फैलता है। इसमें सुपर बग, सूडोमोनास सरीखे रेसिस्टेंट बैक्टीरिया का संक्रमण मिलता रहा है।
आईसीयू से फर्श, दीवार आदि जगहों से सैंपल लिए जाते हैं। संक्रमण मिलने पर यूनिट में दवा के छिड़काव, फॉगिंग कर इसे दूर किया जाता है। यह पहली बार है कि सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है।