फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अकबरपुर में खाली कराया फुटपाथ, दस दुकानदारों का सामान जब्त

Wed, 24 Sep 2025 01:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। त्योहारी सीजन में अतिक्रमण से सिकुड़ीं अकबरपुर की सड़कें व फुटपाथ खाली कराने के लिए मंगलवार को अभियान चलाया गया। फलों की दुकानें पीछे कराई गईं। अवैध पार्किंग की बाइकें हटवाने के साथ 10 दुकानदारों का सामान जब्त किया गया। हालांकि बाद में जुर्माना वसूल कर सामान वापस कर दिया गया। अब दोबारा अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

अकबरपुर जिला मुख्यालय का नगर है। यहां सड़कें चौड़ी हैं। अकबरपुर-रूरा चौराहा से नमस्ते चौराहा तक समस्या अधिक है। नाले तक दुकानें और फुटपाथ पर सामान सजाने से पैदल राहगीर सड़क से होकर निकलते हैं। वहीं सड़क तक वाहनों की अवैध पार्किंग व रेहड़ी पटरी दुकानें लगती हैं। इससे सड़क संकरी होने से रुक-रुक कर पूरे दिन जाम लगने का मुद्दा अमर उजाला ने सोमवार को उठाया था। इसपर नगर पंचायत प्रशासन ने सुध ली। मुनादी कराकर फुटपाथ व सड़क पर अवैध पार्किंग न करने की चेतावनी दी गई। मगर मंगलवार को स्थिति जस की तस नजर आयी। इस पर नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक राजेश कुमार, अकबरपुर चौकी इंचार्ज उमेश शर्मा ने पुलिस बल लेकर सुबह 11 बजे अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। ठिलिया व रेहड़ी पटरी दुकानें हटवा दी गईं।
इन दुकानदारों को रूरा मार्ग पर वेंडिंग जोन में दुकानें लगाने को कहा गया। इसके साथ ही फल दुकानदारों से फुटपाथ खाली कराया गया। फुटपाथ तक दुकानें सजाए 10 दुकानदारों का सामान जब्त कर लिया गया। गिहार बस्ती से लगी सड़क भी खाली करा ली गई। इसके साथ ही आघू मार्ग की ओर जाने वाले हाईवे सर्विस लेन से भी अतिक्रमण हटवाया गया। ईओ आशीष कुमार ने बताया कि रूरा चौराहा से कालिका देवी मंदिर, नमस्ते चौराहा तक और आघू मार्ग की ओर हाईवे सर्विस लेन का अतिक्रमण हटवाया गया है। फुटपाथ पर कब्जा जमाए 10 दुकानदारों का सामान जब्त किया गया। हालांकि बाद में 100 से 500 रुपये तक जुर्माना वसूल कर सामान अवमुक्त कर दिया गया। दोबारा अतिक्रमण करने कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें