फोटो- 10 जिला अस्पताल की ओटी में घायल बदमाश चंद्रभान। स्रोत- पुलिस।
- फोटो : credit
बांदा। मटौंध व एसओजी की संयुक्त टीम ने लूट की घटना का पर्दाफाश करते हुए तीन अंतर्जनपदीय आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में इलाज कराकर जेल भेजा है। आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस व लूट की बाइक बरामद की गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि मटौंध थाना क्षेत्र के चमरहा गांव निवासी प्रमोद के साथ 21 सितंबर को तीन लोगों ने लूट की थी। प्रमोद से नकदी व बाइक छीन ली थी। तबसे मटौंध थाने में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। 22 सितंबर को मटौंध व एसओजी पुलिस ने मटौंध थाना क्षेत्र के खड्डी तिराहा पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन लोगों को रोकने का प्रयास किया तो वह भाग निकले।
पुलिस टीम ने पीछा किया तो सवार बाइक अनियंत्रित होने से गिर पड़े। पुलिस से घिरता देख उन्होंने फायर कर दिए। इस पुलिस की जवाबी कार्रवाई में महोबा जनपद के कबरई थाना क्षेत्र के मकरबई गांव का चंद्रभान पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इसके अलावा महोबा के खन्ना थाना क्षेत्र के घंडुवा गांव निवासी शिवपूजन व महोबा के कबरई थाना क्षेत्र के बाघवा खोड निवासी बृजेश उर्फ हृदेश को गिरफ्तार किया है।
घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपियों के पास से दो तमंचे, लूट की बाइक व 1520 रुपये बरामद किए गए हैं। चंद्रभान के खिलाफ महोबा में 18 मुकदमे, शिवपूजन के खिलाफ तीन व बृजेश के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं।
फोटो- 10 जिला अस्पताल की ओटी में घायल बदमाश चंद्रभान। स्रोत- पुलिस।- फोटो : credit
फोटो- 10 जिला अस्पताल की ओटी में घायल बदमाश चंद्रभान। स्रोत- पुलिस।- फोटो : credit