फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खोया, रिफाइंड, पेठा व हींग के नमूने भरे

विज्ञापन
रसूलाबाद में खोया भट्ठी से नमूना संकलित करती खाद्य सुरक्षा अधिकारी। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात/रसूलाबाद। रंगों का त्योहार होली नजदीक आते ही आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर मिलावटी खाद्य पदार्थ के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने खोया के तीन, तेल के दो और पेठा व हींग का एक-एक नमूना भरकर जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने रविवार को रसूलाबाद के बादशाहपुर में नंदकिशोर की खोया भट्टी से खोया व रिफाइंड तेल का एक-एक नमूना लिया। रसूलाबाद पुलिस ने खोया लेकर कानपुर जा रहा लोडर पकड़ा।
नायब तहसीलदार की मौजूदगी में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने खोया के दो नमूने संकलित किए। इसके बाद लोडर छोड़ दिया गया। राजपुर में विजय की किराना दुकान से सरसों के तेल का एक नमूना लिया गया।
विज्ञापन

सिकंदरा में वसीम के पेठा कारखाने से एक नमूना और सुरेंद्रनाथ की किराना दुकान से हींग का एक नमूना भरा गया। अभिहीत अधिकारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश दीक्षित, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुमांशु सचान, अनुराग सिंह, सुनील कुमार, सुधा कनौजिया व विनीता यादव ने जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें