फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरार खाने से 31 लोगों की हालत बिगड़ी

Mon, 29 Jun 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
गाय के  दूध से बनी किरार (फाटा) खाने से गहलो गांव के 31 लोगों की हालत बिगड़ गई। इनमें 7 महिलाएं और 17 बच्चे शामिल हैं। आनन-फानन उन्हें जिला अस्पताल में लाया गया।
विज्ञापन


एक बच्चे की हालत गंभीर होने के चलते हैलट रेफर किया गया है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों  ने बताया कि मामला फूड प्वाजनिंग का है।

रूरा थाना क्षेत्र के गहलो गांव में हरिश्चंद्र की गाय ने शुक्रवार की रात एक बछड़ा जन्मा था। रविवार की सुबह उसी के शुरुआती दूध से बनी किरार (फाटा) को परिवार के सभी लोगों ने खाया।

उसके बाद सभी लोग अपने रोजमर्रा के कामों में लग गए। लगभग एक घंटे बाद साढ़े दस बजे के करीब एक-एक कर सभी लोगों को चक्कर और उल्टी आने लगी। यह देखकर गांव में दहशत फैल गई।
विज्ञापन


काफी देर बाद लोगों जब कई लोगों को लगातार उल्टी आई तो को समझ में आया कि किरार खाने से ऐसा हो रहा है। गांव पहुंची तीन एंबुलेंस से महिलाओं बच्चों समेत 31 लोगों को जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


बीमार लोगों को बसपा के पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी और प्रतिभा शुक्ला वारसी जिला अस्पताल देखने पहुंचे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें