फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: छापेमारी में नहीं मिले हलाल टैग उत्पाद, नौ जगहों पर छापा; खाली हांथ लौटी टीम

Mon, 20 Nov 2023 08:24 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

खाद्य विभाग की टीम ने सोमवार को शहर के अलग-अलग नौ प्रतिष्ठानों में छापेमारी की तो उनके हाथ एक भी हलाल टैग का उत्पाद नहीं लगा। आदेश जारी होते ही दुकानदारों ने ऐसे उत्पादों को अपने दुकान से हटा दिए हैं।
विज्ञापन
विजय प्रताप सिंह, सहायक खाद्य आयुक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में प्रतिबंधित किए गए हलाल का टैग लगे उत्पाद चोरी छिपे शहर में बिक रहे हैं। लेकिन खाद्य विभाग की टीम ने सोमवार को शहर के अलग-अलग नौ प्रतिष्ठानों में छापेमारी की तो उनके हाथ एक भी हलाल टैग का उत्पाद नहीं लगा। खाद्य विभाग की टीम सिर्फ रेस्टोरेंट और जनरल स्टोरों में ही छापेमारी करती रही। जब कि इस टैग के उत्पाद धनिया, मिर्च, हल्दी और सौन्दर्य प्रसादन सामिग्री के शोरूमों व पार्लरों में उत्पादों की बिक्री हो रही है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार द्वारा हलाल उत्पादों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी होते ही दुकानदारों ने ऐसे उत्पादों को अपने दुकान से हटा दिए हैं। शासन के आदेश पर जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी की। 

जिसमें टीम ने स्मार्ट प्वाइंट, साउथ एक्स माल, किदर्व नगर, केएफसी, जेड स्क्वायर्ड माल, बाबी क्यू नेशन, जेड स्क्वायर्ड, स्मार्ट बाजार, रिलाइंस जेड स्क्वायर्ड माल, बर्गर किंग, जेड स्क्वायर्ड, मेकडोनल्ड जेड स्क्वायर्ड, राकेश मसाले एक्सप्रेस रोड, वीमार्ट रामबाग, रिलाइंस स्टोर में छापेमारी कर सभी खाने वाली सामग्री और अन्य प्रोडक्ट को देखा। जांच के दौरान टीम को किसी भी उत्पाद में हलाल टैग लगा हुआ नहीं मिला। वहीं शहर में चोरी छिपे कुछ दुकानदार हलाल टैग उत्पाद बिक्री कर रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

1993 तक मीट प्रोडक्ट्स पर था हलाल सर्टिफिकेट
नॉन वेज प्रोडक्ट के लिए हलाल सर्टिफिकेट होता था। 1993 तक सिर्फ मीट प्रोडक्ट्स पर ही हलाल सर्टिफिकेट दिया जाता था, लेकिन बाद में ब्यूटी प्रोडक्ट्स और दवाओं पर भी इसे लागू किया जाने लगा। कंपनियां अपने उत्पादों को हलाल सर्टिफाइड करा रही हैं, ताकि उनके उत्पादों को इस्लामिक देशों में निर्यात किया जा सके। हलाल खाद्य पदार्थों से लेकर सौंदर्य प्रसाधनों तक, एक और शब्द है हलाल पर्यटन। इसमें होटल और रेस्टोरेंट शराब नहीं परोसते हैं और उनके रेस्टोरेंट में केवल हलाल-प्रमाणित भोजन ही परोसा जाता है।

क्यों बना ये मुद्दा
यूपी में हलाल सर्टिफिकेट देने वाली कंपनियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सीएम योगी ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया और पुलिस को बड़ी कार्रवाई करने को कहा। सीएम योगी ने अब हलाल सर्टिफिकेशन से जुड़े उत्पादों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

हलाल उत्पाद का क्या मतलब
जानकारों के अनुसार हलाल प्रमाणित का मतलब है कि उत्पाद इस्लामी कानून के अनुसार स्वीकार किए जाते हैं। हलाल प्रमाणित उत्पाद मुस्लिम उपभोक्ताओं को यह विश्वास दिलाते हैं कि उनके द्वारा उपयोग किए जाने वाले उत्पाद उनकी संस्कृति और मान्यताओं के अनुरूप हैं। अब हलाल की मांग बढ़ने लगी है और भारत में भी हलाल उत्पाद बड़े पैमाने पर बेचे जाते हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर अलग-अलग क्षेत्रों में टीम जांच करने गई थी लेकिन कहीं पर हलाल टैग के उत्पाद नहीं मिले हैं। एक सप्ताह तक लगातार टीम अलग-अलग क्षेत्र में जाकर जांच करेगी।  -विजय प्रताप सिंह, सहायक खाद्य आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें