फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूल फुटपाथ पर

Mon, 01 Feb 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन की तरफ से नौका विहार, फूलबाग से फूल मंडी हटवाकर ताला डालने के दूसरे दिन रविवार को फुटपाथ पर मंडी लगी। पुलिस ने धमकाकर किसानों को हटाने की कोशिश की तो सपा नगर अध्यक्ष महताब आलम ने वहां पहुंचकर विरोध किया।
विज्ञापन


उधर, फूल उत्पादक जन कल्याण किसान कमेटी के अध्यक्ष उमाकांत की तरफ से रिपोर्ट दर्ज न होने से व्यापारियों और किसानों में रोष है।  महताब ने 1 फरवरी को सैकड़ों फूल किसानों के साथ लखनऊ कूच करने और वहां पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलकर न्याय मांगने की बात कही।

फूल उत्पादक जन कल्याण किसान कमेटी के संरक्षण में भोर पहर किसानों ने नौका विहार के बाहर फुटपाथ पर फूल मंडी लगाई। एक घंटे बाद कोतवाली पुलिस वहां पहुंची और किसानों को हटाने लगी।
विज्ञापन


नगर निगम लेता था यूजर चार्ज
फूल किसानों का कहना है कि नगर निगम उनसे जब रोज 20 रुपये प्रति डलिया यूजर चार्ज वसूलता था तो उन्हें बर्बरतापूर्वक नहीं हटाना चाहिए था।

गंगा प्रसाद का अंतिम संस्कार
फूलबाग फूल मंडी कांड के दौरान मौत का शिकार हुए गौशाला डिफेंस कालोनी निवासी सपा नेता गंगा प्रसाद साहू के घर में रात में ही जिला प्रशासन और पुलिस अफसर पहुंचे और ढांढस बंधाया।

बवाल की आशंका में पुलिस, एलआईयू उनके अंतिम संस्कार तक सिद्धनाथ घाट तक साथ गई। गंगा प्रसाद की मौत का सदमा लगने के बाद उनके बड़े बेटे श्याम साहू की भी हालत बिगड़ गई और उन्हें रीजेंसी में भर्ती कराया गया।

नौ महीने पहले भी लगा था ताला
पिछले साल 4 अप्रैल को तब के नगर आयुक्त उमेश प्रताप सिंह ने नौका बिहार फूलमंडी के गेट पर ताला डलवा दिया था। उसी दिन कमेटी के पदाधिकारियों ने तत्कालीन डीएम डॉ. रोशन जैकब से शिकायत की और उनके कहने पर रात में ही ताला तोड़कर मंडी का संचालन शुरू कर दिया था।

जिला प्रशासन ने फूलों का बिल देने पर तो नहीं उजाड़ी मंडी!
कानपुर। फूल उत्पादक जन कल्याण किसान कमेटी के संरक्षक सोनेलाल यादव और अध्यक्ष उमाकांत यादव का आरोप है कि 12 जनवरी को आशा यात्रा में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन ने उनसे 27000 रुपये के फूल लिए थे, तब भुगतान करने का आश्वासन दिया गया था।

आरोप है कि उन्होंने एसीएम-1 को बिल दिया, जिससे गुस्सा होकर और विरोधी फूल मंडी की शह पर फूलबाग फूल मंडी उजाड़ी गई। वे मुख्यमंत्री से इसकी शिकायत करेंगे।

पूर्व पार्षद पर मुकदमा दर्ज
कानपुर। रविवार को नगर निगम सफाई नायक पवन कुमार ने पूर्व पार्षद उमाकांत यादव के खिलाफ कोतवाली थाने मे मारपीट, जान से मारने की धमकी देने, सरकारी काम बाधा डालने और एससी- एसटी एक्ट की धाराओं मे मुकदमा दर्ज कराया है।

शिकायत के मुताबिक फूलमंडी में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान पूर्व पार्षद ने शिकायतकर्ता को जातिसूचक शब्दों से संबोधित करने के साथ मारपीट कर जान की धमकी दी। 
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें