टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और मोबाइल कंपनी लावा इंटरनेशनल युवाओं के लिए नौकरियां लेकर आई हैं। टीसीएस ग्रेजुएट ट्रेनी के 500 पदों और लावा इंटरनेशनल 200 पदों के लिए नियुक्तियां करेगी।
लावा इंटरनेशनल में नौकरी के लिए 4 फरवरी को इंप्लायमेंट एक्सचेंज में इंटरव्यू होंगे। आवेदक 3 फरवरी तक एक्सचेंज में बायोडाटा जमा कर सकते हैं। लावा इंटरनेशनल में सिर्फ पुरुष ही आवेदन कर सकते हैं। टीसीएस कंपनी में आनलाइन टेस्ट होगा।
उपनिदेशक सेवायोजन एसपी द्विवेदी ने बताया कि लावा कंपनी जूनियर ट्रेनी एसोसिएट के 100 और बी वाक ट्रेनी के 100 पदों पर भर्तियां करेगी। आईटीआई और 12वीं पास आवेदन कर सकते हैं। आवेदनकर्ता की आयु 18-22 वर्ष तक होनी चाहिए।
टीसीसी में नौकरी के लिए आवेदक nextstep.tcs.com पर आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराएंगे। आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वाले आवेदकों का 8 फरवरी को आनलाइन टेस्ट लिया जाएगा। बीसीए, बीएससी 2014, 2015 पास और 2016 में परीक्षा देने वाले आवेदक आवेदन कर सकते हैं।
रोजगार परक कोर्स की जानकारी दी
कानपुर। दयाल बाग डीम्ड यूनिवर्सिटी आगरा ने रविवार को नारामऊ में मोटर मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन और ऑफिस असिस्टेंट कम कंप्यूटर आपरेटर कोर्स की जानकारी दी। कहा कि यह कोर्स रोजगार परक हैं।
तमाम लोगों को जॉब मिल चुकी है। इस दौरान दयाल बाग संस्थान की 100वीं जयंती भी मनाई गई। साथ ही संस्थापक डॉ. एमबी लाल के जन्म दिवस पर एक ओपेन डे का आयोजन किया। इस मौके पर मोहन लाल देवनानी, प्रताप बहादुर, लाखन सिंह, राधा सत्संगी, रनबीर सिंह, गीता श्रीवास्तव, सुशीला बाजपेयी और रचना मौजूद रहे।