25 दिसंबर तक कानपुर-नई दिल्ली फ्लाइट का किराया 2500 रुपये प्रति टिकट होगा। आने-जाने की टिकट 5000 रुपये में। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नई दिल्ली से चकेरी एयरपोर्ट (अहिरवां) कानपुर की हवाई यात्रा को आकर्षक और सफल बनाने के उद्देश्य से एयर इंडिया ने किराये पर यह प्रमोशनल ऑफर दिया है। यह किराया कई ट्रेनों के एसी फर्स्ट कोच से कम है।
विज्ञापन
एयर इंडिया के सीनियर मैनेजर (कारपोरेट कम्युनिकेशन) प्रवीन भटनागर ने बताया कि किराये का प्रमोशनल ऑफर आगे 31 दिसंबर तक बढ़ाया जा सकता है। एयर इंडिया और एलाइंस एयर के बीच बातचीत चल रही है। पहले दिन की टिकट बुकिंग उत्साहित करने वाली है।
वेबसाइट airindia.in पर जाकर टिकट बुक कराए जा सकते हैं। टिकट बुकिंग की डेट - 13 दिसंबर, 15 दिसंबर, 17 दिसंबर, 20 दिसंबर, 22 दिसंबर, 24 दिसंबर, 27 दिसंबर, 29 दिसंबर और 31 दिसंबर।
विज्ञापन
फ्लाइट की टाइमिंग (मंगलवार, गुरुवार और शनिवार) दोपहर 12:15 बजे- दिल्ली से फ्लाइट कानपुर के लिए उड़ान भरेगी। दोपहर 1:40 बजे- फ्लाइट कानपुर पहुंचेगी। दोपहर 2:10 बजे- फ्लाइट कानपुर से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। अपराह्न 3:35 बजे- फ्लाइट नई दिल्ली पहुंचेगी।