फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज यात्रियों की फ्लाइट लिस्ट अपलोड

Tue, 04 Aug 2015 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से हज यात्रा पर जाने वाले जायरीनों की फ्लाइट का शेड्यूल सेंट्रल हज कमेटी ने वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। हज कमेटी की वेबसाइट www.hajcommittee.com पर कवर नंबर डालकर यात्रा की तारीख देख सकते हैं। हज जायरीनों की उड़ान 16 अगस्त की सुबह 10 बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन


यात्रियों को उड़ान से दो दिन पहले हज हाउस लखनऊ पहुंचकर रिपोर्ट करना होगा। यहीं पर हज यात्रियों को पासपोर्ट, वीजा, कड़े (कवर नंबर आदि की जानकारी दर्ज होगी) के साथ ही खर्च को 21-21 सौ रियाल दिए जाएंगे। अखिल भारतीय खुद्दाम हज कमेटी के अध्यक्ष नईमुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि शहर से 490 जायरीन हज यात्रा पर जाएंगे।

उन्होंने बताया कि हज यात्री फ्लाइट से दो दिन पहले हज हाउस में कोई एक सदस्य जाकर सूचित कर सकता है। उन्होंने बताया कि इस बार सेंट्रल हज कमेटी ने सभी हज यात्रियों को दो-दो सूटकेस भी दिए हैं। इनके अलावा दूसरा सामान अपने साथ नहीं ले जा सकते हैं।
विज्ञापन


मास्टर ट्रेनर शारिक अलवी ने बताया कि 16, 17, 19, 21, 23, 25, 26, 27, 29, 31 अगस्त और एक सितंबर को दो फ्लाइटें हैं। 18, 20, 22, 28 और 30 अगस्त को एक फ्लाइट है। 24 अगस्त को तीन   फ्लाइटें हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें