फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगलूरू के बाद अब कानपुर-हैदराबाद के लिए भी उड़ान, ये भी है खास

Sat, 02 Feb 2019 11:38 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
बंगलूरू के लिए कानपुर की सीधी उड़ान मार्च में एक माह के लिए ट्रायल के तौर पर शुरू होगी। इस अवधि में ठीकठाक यात्री संख्या मिलने पर उड़ान को नियमित कर दिया जाएगा। इसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी कानपुर से हैदराबाद के लिए सीधी उड़ान शुरू करेगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में एयरपोर्ट डायरेक्टर जमील खालिक ने बताया कि कानपुर से बंगलूरू की फ्लाइट शाम 4:25 बजे टेकऑफ करेगी। यह दो घंटे 25 मिनट बाद शाम 6:50 बजे बंगलूरू में लैंड करेगी।

बंगलूरू से यह फ्लाइट दोपहर 1:25 बजे मिलेगी, जो दोपहर 3:45 बजे कानपुर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि लखनऊ एयरपोर्ट से बंगलूरू, हैदराबाद, चेन्नई की उड़ानें रात में हैं। इसे ध्यान में रखते हुए कानपुर से बंगलूरू की उड़ान शाम को शेड्यूल की गई है, जिससे यात्रियों का लोड मिलने में दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेमो पिक
होली से काफी उम्मीद
उन्होंने बताया कि मार्च में होली होने के कारण बंगलूरू की फ्लाइट के सफल होने की पूरी उम्मीद है। उस दौरान कानपुर से बंगलूरू आने-जाने वालों का अच्छा लोड मिल जाएगा।

हफ्ते में तीन दिन नहीं मिलेगी मुंबई की फ्लाइट
कानपुर से मुंबई की रोजाना की उड़ान सात फरवरी से 30 मार्च तक सप्ताह में तीन दिन निरस्त रहेगी। एयरपोर्ट डायरेक्टर जमील खालिक ने बताया कि इस अवधि में सात फरवरी से 30 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को सुबह 11 से शाम पांच बजे तक मुंबई का रनवे बंद रहेगा।

इससे इन दिनों मुंबई की सीधी उड़ानें निरस्त रहेंगी। जबकि सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को उड़ानें नियमित रहेंगी। हालांकि, 21 मार्च (गुरुवार) को होली के मद्देनजर मुंबई एयरपोर्ट बंद नहीं होगा, इसलिए उस दिन की फ्लाइट निरस्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें