सिकंदरा नहर पुल के पास झाड़ियों में अजगर। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
सिकंदरा। सूर्या ढाबा के पास नेशनल हाईवे के नहर पुल के नीचे शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने पांच अजगर देखे। इसकी जानकारी पर काफी भीड़ एकत्र हो गई। अजगर 10 फीट से अधिक लंबे थे। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक अजगर वहां से चले गए। इस पर टीम उन्हें नहीं पकड़ सकी।
नेशनल हाईवे के पास ही पुल के नीचे पांच अजगर दिखाई पड़ने पर शुक्रवार को लोगों की भीड़ जुट गई। सिकंदरा के अनूप कटियार ने कानपुर के सर्प विशेषज्ञ सिद्धार्थ कुमार सिंह व वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। वन दरोगा इंद्रेश यादव टीम लेकर मौके पर पहुंचे।
इसके पहले ही अजगर बिल में चले गए। वन विभाग की टीम ने उनको पकड़ने के लिए काफी देर तक प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। उन्होंने लोगों को क्षेत्र के आसपास मवेशी लेकर जाने से रोका। वन दरोगा इंद्रेश यादव ने बताया कि लोगों को सावधानी बरतने व फिर से दिखाई देने पर सूचना देने के लिए कहा गया है।