फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एक जगह पर दो हादसों में दरोगा समेत पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सेन पश्चिम पारा में रविवार देर रात बिनगवां मौरंग मंडी के पास हुए दो हादसों में दरोगा समेत पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


बिनगवां निवासी शेर सिंह रविवार देर रात पनकी शाहपुर निवासी दोस्त मनीष के साथ बाइक से नौबस्ता जा रहे थे। अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को हैलट में भर्ती कराया। इसके बाद दरोगा आशीष सिंह पुलिसकर्मियों के साथ हाईवे पर यातायात बहाल करा रहे थे। तभी घाटमपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने दरोगा व बिनगवां निवासी राहगीर सलमान को टक्कर मार दी। गई। हादसे से सलमान गंभीर रूप से घायल हो गया। दरोगा को भी चोट लग गई।
विज्ञापन


वहीं कार सवार आठ साल का शिवांश कार के शीशे से टकराकर जख्मी हो गया। पुलिस ने सलमान को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, कार चालक श्रीकांत ने बेटे शिवांश को नौबस्ता स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सेन पश्चिम पारा थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि घायल सलमान की मां तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें