फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उजड़ गया परिवार: मासूम रेयांश बोला- 'पापा देखो मम्मी लटक रही हैं', पांच माह की गर्भवती ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 02 Aug 2026 09:26 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पांच माह की गर्भवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 
 
विज्ञापन
साधना की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरवल थाना क्षेत्र के पाली खुर्द गांव में रविवार शाम एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका पांच माह की गर्भवती थी और उसका तीन वर्ष का बेटा भी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक महाराजपुर के रूमा निवासी राजाराम कुरील की 24 वर्षीय पुत्री साधना का विवाह फरवरी 2022 में पाली खुर्द निवासी संतोष कुमार के पुत्र ओमप्रकाश के साथ हुआ था। साधना का एक तीन वर्षीय बेटा रेयांश है।
विज्ञापन


रविवार शाम करीब पांच बजे साधना घर में थी। उसकी सास मुन्नी देवी खेत में धान रोपने गई थीं और पति ओमप्रकाश दूसरे कमरे में लेटा था। इसी दौरान साधना ने दुपट्टे के सहारे दूसरे कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद बेटे रेयांश ने आकर पिता से कहा "पापा देखो मम्मी लटक रही हैं"। आवाज सुनकर ओमप्रकाश दौड़ा और उसने साधना को फंदे से उतारकर नीचे लिटाया।
विज्ञापन

चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सूचना पर थाना प्रभारी नरवल अनिल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए।

 
विज्ञापन

मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। एसीपी चकेरी आशुतोष सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। मायके पक्ष से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने पूछताछ के लिए पति ओमप्रकाश को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश 2013 में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में जेल भी जा चुका है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें