फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: फ्लैट का दिनदहाड़े ताला तोड़कर नकदी-जेवर सहित पांच लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बजरिया में शुक्रवार को फ्लैट का दिनदहाड़े ताला तोड़कर चोर नकदी, सोने-चांदी के जेवर समेत सहित पांच लाख का माल ले गए। घरवालों को शाम को घटना पता चली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

संजीदा परवीन नाला रोड स्थित फ्लैट में परिवार समेत रहती हैं। शुक्रवार की दोपहर करीब ढाई बजे वह फ्लैट में ताला लगाकर प्रेमनगर स्थित परचून की दुकान पर गईं। बेटा अराफात जाजमऊ के उर्स में था। इस बीच चोरों ने ताला तोड़कर अलमारी के अंदर रखे जेवर, नकदी सहित अन्य सामान पार कर दिया। अराफात के शाम को लौटने पर ताला टूटा हुआ और सामान अस्त व्यस्त मिलने पर चोरी की जानकारी हुई। संजीदा के अनुसार नकदी, जेवर सहित पांच लाख की चोरी हुई है। थाना प्रभारी अरविंद शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं। चोरों की तलाश में टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें