फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर से कांवड़ लेने बिलग्राम राजघाट ट्रैक्टर से आ रहे थे कांवड़िये, डंपर की टक्कर से पांच घायल

Sun, 28 Jul 2019 08:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
हरदोई कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरदोई और लखीमपुर जनपद की सीमा के पास लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग (24) पर कांवरियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्राली सवार पांच कांवरिये घायल हो गए। उन्हें लखीमपुर के पसिगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद भाग रहे डंपर को जहानीखेड़ा के निकट पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया लेकिन चालक फरार हो गया। लखीमपुर के मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमुनिया कढ़िले से कांवरिये रविवार दोपहर ट्रैक्टर-ट्राली से कांवर लेने बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के राजघाट आ रहे थे।

लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शाम चार बजे गोमती नदी के पुल पर पीछे से आए डंपर ने ट्राली में टक्कर मार दी। ट्राली में पीछे की ओर बैठे रवि (16) पुत्र रामलाल, ओमप्रकाश (30) पुत्र रामभजन, कल्लू (28) पुत्र दिल्ली सिंह, पवन सिंह (28) पुत्र ऋषिपाल और सोनू (17) पुत्र ओमप्रकाश घायल हो गए।
विज्ञापन


जहानीखेड़ा पुलिस चौकी के प्रभारी राजेश्वर त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से पांचों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पसिगवां भेज दिया। डेल पंडरवा के पास डंपर को कब्जे में ले लिया गया। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें