फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: पुरानी रंजिश में कुल्हाड़ी से हमले में पांच घायल, दी जान से मारने की धमकी

Tue, 03 Mar 2020 11:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
चित्रकूट सदर कोतवाली क्षेत्र के तरौंहा मोहल्ले के गुलजार पुत्र बदलुवा को पुरानी रंजिश के चलते मोहल्ले के ही पांच लोगों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बीचबचाव में पीड़ित के बेटे, पत्नी और नाती को भी हमलावरों ने घायल कर दिया।
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है, लेकिन गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पत्र दिया है। तरौंहा निवासी पीड़ित गुलजार ने बताया कि सोमवार की सुबह वह घर के सामने रखे चाक पर बैठा था।

तभी एक व्यक्ति ने आकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। मना किया तो चार-पांच लोगों के साथ लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी लेकर आये और जान से मारने की बात करते हुए मारपीट करने लगे। शोर सुनकर पुत्र गणेश, पत्नी कमला व नाती छोटू ने बचाना चाहा तो उन्हें भी पीटा और धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन


पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन जानलेवा हमले की वास्तविक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पीड़ित ने एसपी से मांग की है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर हमलावरों के खिलाफ  कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें