तभी बिजली गिरने से मुन्नालाल की मौके पर मौत हो गई। वहीं रामपाल गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे सीएचसी से उरई रेफर किया है। वहीं मझगवां थाने के बरुआ गांव में काशीप्रसाद कुशवाहा (65) खेतों में बकरी चरा रहे थे। बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई। इसी प्रकार मुस्करा थाने के मसगांव निवासी अभिजीत सिंह (25) ने मंगलवार को नई बाइक खरीदी थी।
बुधवार दोपहर मुस्करा थाने के गहरौली गांव निवासी अपनी मित्र श्वेता (22) को घुमाने मौदहा बांध गए थे। वापस लौटते वक्त सरसेड़ा गांव के पास बारिश होने पर दोनों पेड़ के नीचे खड़े हो गए थे। तभी जोरदार आवाज के साथ बिजली गिरने से श्वेता की मौके पर मौत हो गई। वहीं अभिजीत गंभीर रूप से झुलस गए।