फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: डेंगू के पांच रोगी मिले, प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान

Wed, 21 Oct 2026 08:32 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शहर में वेक्टर जनित बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को डेंगू के पांच रोगी मिले। चार रोगी जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट में और एक निजी लैब में पाया गया। प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता अभियान चलाया और एंटीलार्वा का छिड़काव किया। वहीं एक रोगी में मलेरिया की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कैलाश चंद्रा, के नेतृत्व में टीम ने त्रिवेणी नगर, फेथफुलगंज एवं कैंट क्षेत्र का भ्रमण कर संचारी रोग नियंत्रण अभियान और डेंगू के मामलों में की जा रही केस बेस्ड गतिविधियों का सत्यापन किया। मच्छरों से सुरक्षा तथा घरों के आसपास जलभराव समाप्त करने के लिए जागरूक किया। इसके बाद टीम ने सूटरगंज मलिन बस्ती, ब्लॉक-4 गोविंदनगर, एसबीआई कॉलोनी, रतनलालनगर, किदवई नगर, केडीए कॉलोनी, विराट नगर, आदि क्षेत्रों में अभियान चलाया। इस दौरान कुल 550 घरों का सर्वे कर 24 का लार्वा नष्ट कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें