फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शहर के पांच वार्ड बाल श्रम से मुक्त घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर शुक्रवार को सर्वोदयनगर स्थित अपर श्रमायुक्त कार्यालय में कार्यक्रम हुआ। यहां कारोबारियों, व्यापारियों और आमजन को बाल श्रम रोकने के लिए जागरूक किया गया। दिसंबर 2026 तक शहर को बाल श्रम मुक्त कराने के लिए शपथ दिलाई गई। वहीं लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में श्रम मंत्री अनिल राजभर ने शहर के पांच वार्डों को बाल श्रम मुक्त किए जाने की घोषणा की।
विज्ञापन


लखनऊ में आयुषी गुप्ता और समृद्धि यादव को बाल श्रम विद्या योजना के तहत धनराशि स्वीकृति के प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। शहर में हुए कार्यक्रम में सीडीओ अभिनव जे जैन ने अधिकारियों, कर्मचारियों तथा बाल श्रम विद्या योजना के लाभार्थी बच्चों और उनके परिजनों को शपथ दिलाई। इसके बाद बस को हरी झंडी दिखाकर लखनऊ रवाना किया गया। परिसर में पौधरोपण भी किया गया। अपर श्रमायुक्त शमीम अख्तर ने कहा कि बाल श्रम उन्मूलन के लिए समाज के सभी वर्गों की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने उद्योगपतियों, व्यापारियों, कामगारों और नागरिकों से इस अभियान को सफल बनाने की अपील की।

उन्होंने बताया कि कानपुर के जाजमऊ दक्षिण, बर्रा, किदवई नगर दक्षिण, नवाबगंज और शास्त्री नगर वार्डों को बाल श्रम मुक्त घोषित किया गया है। कार्यक्रम में घनश्याम निषाद, पवन कुमार, संतोष कुमार, दीपक मौर्य, प्रभाकर त्रिपाठी और आशीष यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें