बांदा जिले की कबरई नगर पंचायत में एक अनाेखा मामला देखने काे मिला है। अापकाे जानकर हैरानी हाेगी कि सभी प्रत्याशियों को चुनाव अायाेग ने एक ही चुनाव चिन्ह आवंटित किया है।
कबरई नगर पंचायत में एक ही परिवार के पांच लोग अलग-अलग वार्डों से सदस्य पद का चुनाव लड़ रहे है। पांचाें में से किसी काे भी दल की अाेर से टिकट नहीं दिया मिला है। पांचाें प्रत्याशी यहां के निर्दलीय प्रत्याशी हैं।
निर्दलीय प्रत्याशी होने के कारण परिवार के पांचों सदस्यों को एक जैसा चुनाव चिन्ह आवंटित हुआ है। नगर पंचायत कबरई के निकाय चुनाव में कई परिवारों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। अध्यक्ष से लेकर सदस्य पद के लिए मतदाताओं का अपने पाले में लाने का प्रयास किया जा रहा है।
यहां के विवेकनगर वार्ड से शिवविशाल त्रिपाठी सदस्य पद का चुनाव लड़ रहे है। वार्ड झलकारीबाई से उनका बेटा घनश्याम त्रिपाठी चुनाव लड़ रहा है। बहू अर्चना इंद्रनगर वार्ड से ताे दूसरी बहू निधि त्रिपाठी राजेंद्रनगर वार्ड से चुनाव लड़ रही हैं। रानी लक्ष्मीनगर वार्ड से पत्नी कर्पूरी देवी सदस्य पद की उम्मीदवार है।
परिवार के पांचों सदस्य अलग-अलग वार्ड से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। एक ही परिवार के पांचों प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह चश्मा मिला है। सुबह से ही परिवार के सदस्य एक दूसरे के वार्डों में पहुंच मतदाताओं से वोट की अपील कर रहे है।
कबरई नगर पंचायत के चुनाव में जीत हासिल करने के लिए पति, पत्नी, पुत्र व दो बहुओं सहित पूरा परिवार चुनाव के मैदान में कूद चुका है। ये सभी एक दूसरे का प्रचार करने में लगे हुए हैं।