इंटर के छात्र ने की आत्महत्या, मौके पर जांच करती फॉरेंसिक टीम वह फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र के जरौली फेज वन में रहने वाले 12वीं के छात्र ने पहले कलाई काटी, इसके बाद फांसी लगाकर जान दे दी। खुदकुशी क्यों की इस बारे में परिजन भी कुछ नहीं बता सके। प्रदीप यादव वाहन चालक हैं।
परिवार में पत्नी संतोष और दो बेटे शुभम व सौरभ (18) थे। प्रदीप ने बताया कि सौरभ 12वीं का छात्र था। बुधवार रात को खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। सुबह जब बेटा कमरे में नहीं दिखा खोजबीन शुरू की तो छत पर बल्ली से गमछे के सहारे उसका शव लटकता मिला।
पुलिस ने शव नीचे उतारा तो बांई कलाई से खून भी निकल रहा था। बर्रा चौकी प्रभारी संतोष ओझा ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। आशंका है कि युवक ने पहले कलाई की नस काटकर जान देने का प्रयास किया होगा, हिम्मत नहीं पड़ी तो फांसी लगा ली।