फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसजेएमयू: 30 तक ग्रीष्मावकाश, जुलाई में परीक्षा की तैयारी

Fri, 05 Jun 2020 12:04 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर विश्वविद्यालय
विज्ञापन
लंबे समय से परीक्षा कराने की योजना बना रहे छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय प्रशासन ने फिलहाल 30 जून तक ग्रीष्म अवकाश घोषित कर दिए हैं। तय हुआ है कि जून में न तो वार्षिक और न ही सेमेस्टर परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन


विवि प्रशासन अब जुलाई में परीक्षा कराने की तैयारी में है। हालांकि अभी भी विवि प्रशासन आठ जून को आने वाली सरकार की गाइडलाइन का इंतजार कर रहा है। विवि के रजिस्ट्रार डॉ. अनिल कुमार यादव ने सभी महाविद्यालयों व कैंपस में संचालित विभिन्न विभागों को ग्रीष्म अवकाश के तहत 30 जून तक बंद करने के आदेश दे दिए हैं।

इससे स्पष्ट है कि विवि जुलाई में परीक्षा कराने की तैयारी में है। रजिस्ट्रार ने बताया कि आठ जून को शासन की ओर से नई गाइडलाइन आनी है। अगर स्कूल-कॉलेज खोलने की अनुमति मिली तो जून में ही परीक्षा कराने की तैयारी हो सकती है।
विज्ञापन


जुलाई में परीक्षा में लेटलतीफी न हो इसके लिए विवि ने सेमेस्टर पाठ्यक्रम के सम सेमेस्टर का सबमिशन शुरू कर दिया है। छात्र पांच से 15 जून के बीच ऑनलाइन सबमिशन कर शुल्क जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें