फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ट्रिपल सी परीक्षा में पहले मुन्ना भाई पकड़ा, फिर सॉल्वर गैंग का सरगना

Tue, 13 Oct 2020 11:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पकड़ा गया सॉल्वर गैंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में कल्याणपुर पुलिस ने मंगलवार को ट्रिपल सी परीक्षा देने वाले सॉल्वर गैंग का खुलासा किया। पुलिस ने सरगना समेत चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। नेट कैफे संचालक गैंग का सरगना ठेका लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं में अपने सॉल्वर बैठाता था।
विज्ञापन


आवास विकास तीन के अंबेडकरपुरम में एसएसडीसी केंद्र पर सोमवार को ट्रिपल सी की परीक्षा हुई। यहां बर्रा जरौली फेज वन निवासी अंकित उमराव के एडमिट कार्ड से फोटो का स्पष्ट मिलान नहीं हुआ तो केंद्र व्यवस्थापक ने युवक को पकड़कर मामले की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने उससे पूछताछ की तो सॉल्वर गैंग की बात सामने आई। निशानदेही पर पुलिस ने गैंग के सरगना फतेहपुर के चांदपुर निवासी नेट कैफे संचालक शैलेंद्र कुमार, नौबस्ता खाडे़पुर नई बस्ती निवासी वेदप्रकाश उर्फ गौतम व साढ़ के तिवारीपुर गांव निवासी दिग्विजय सिंह को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेद और दिग्विजय भी सॉल्वर हैं। इनके पास से कई छात्रों के एडमिट कार्ड, प्रिंटर व मुहर पुलिस ने बरामद की है। कल्याणपुर थाना प्रभारी अजय सेठ ने बताया कि ये युवक पहले भी दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे चुके हैं। गैंग के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।

सोशल साइट के जरिये तलाशते थे ग्राहक
थाना प्रभारी अजय सेठ ने बताया कि ट्रिपल सी परीक्षा में सॉल्वर गैंग सोशल साइट का इस्तेमाल कर ग्राहक तलाशते थे। ग्राहक मिल जाने के बाद चार से छह हजार में उसे तैयार किया जाता था। फिर सॉल्वर को दो हजार रुपये देकर परीक्षा के लिए भेज दिया जाता था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें