प्रधान हत्याकांड में शामिल तीन अभियुक्त गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
महोबा जिले के थाना अजनर के ग्राम अकौनी में चुनावी रंजिश को लेकर प्रधान को लोहे की रॉड से हमलाकर लहूलुहान कर दिया गया था। बाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
मृतक के बेटे द्वारा सुखराम सहित नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
ग्राम अकौना निवासी प्रधान राजू कुशवाहा अपनी ग्राम पंचायत के मजरा अकौनी में ड्रोन कैमरे से चकबंदी प्रक्रिया के तहत कलई डलवा रहा था। जहां पर अकौनी गांव के हिस्ट्रीशीटर पूर्व प्रधान सुखराम, कालीचरन, गंगाचरन सहित नौ लोगों ने प्रधान पर लोहे की रॉड, लाठी-डंडों से हमलाकर लहूलुहान कर दिया था।