फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: फर्स्ट एड बॉक्स में एक्सपायर दवा, फायर सेफ्टी सिलिंडर की वैधता समाप्त

Thu, 21 May 2026 01:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। परिवहन निगम भले ही रोडवेज बसों में सुरक्षा के दावे कर रहा हो लेकिन ज्यादातर बसों में व्यवस्थाएं दम तोड़ती नजर आती हैं। बुधवार को पांचवें दिन की गई पड़ताल में फर्स्ट एड बॉक्स में एक्सपायर दवा मिली। वहीं, एक बस में फायर सेफ्टी सिलिंडर की वैधता समाप्त मिली।
विज्ञापन

बुधवार सुबह 11:15 बजे कानपुर की तरफ से आ रही फजलगंज डिपो की बस संख्या यूपी 78 केटी 2352 रायपुर में आकर रुकती है। संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने रनियां जाने के लिए टिकट लेकर सफर किया। थोड़ी दूर चलने पर चालक से तबीयत बिगड़ने की बात कहते हुए ओआरएस मांगा तो उसने जैसे ही फर्स्ट एड बॉक्स खोला उसमें से एक दवा निकलकर नीचे गिरी। जांच की तो वह दवा एक्सपायर निकली। चालक ने बताया कि दवा तो मिलती है लेकिन अभी हाल फिलहाल नहीं दी गई है। जरूरत पड़ने पर खुद ही खरीद लेते हैं।
वहीं, दोपहर 12.10 बजे कानपुर की ओर से आगरा की तरफ जाने वाली फजलगंज डिपो की ही बस संख्या यूपी 78 केटी 1552 रनियां में आकर रूकी। उसमें से कुछ सवारियां उतरी और कुछ सवार हुई। टीम भी उसमें बैठ गई। अकबरपुर में उतरने के दौरान दरवाजे के पास वाली सीट के पीछे रखे फायर सेफ्टी सिलिंडर पर नजर गई। उसमें लगी पर्ची में रिफिलिंग की तिथि 2024 दर्ज थी। जबकि इसके उपयोग की वैधता वर्ष 2025 में समाप्त हो चुकी थी। पूछने पर परिचालक ने जानकारी न होने की बात कहते हुए पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन

......................
बयान-
डिपो से संचालित 46 बसों में अधिकांश नई हैं। इनमें लगे सभी अग्निशमन यंत्र नए है और इनकी वैधानिक तिथि वर्ष 2026 के दिसंबर में समाप्त होंगी। इसके अलावा परिचालकों को बस संचालन से पूर्व जरूरी दवाओं की किट दी जा रही है। मार्ग में यात्रियों के मांगे जाने पर उन्हें उपलब्ध कराई जाती है। अगर किसी परिचालक के पास दवाओं की किट नहीं है तो उसकी जांच कर उपलब्ध कराई जाएंगी। - मोहम्मद अशफाक, एआरएम, माती डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें