फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महिला से दुष्कर्म, गुजरात में बैठे पति की सूचना पर आरोपी गिरफ्तार, घर पर लगवा रखे हैं सीसीटीवी कैमरे

Wed, 20 May 2026 11:51 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

पति गुजरात में नौकरी करता है। महिला बच्चों के साथ घर पर अकेली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरई थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते में भतीजे ने चाची के साथ दुष्कर्म किया। घटना के समय महिला घर में अकेली थी। महिला का पति गुजरात में है। पति ने सीसीटीवी फुटेज देखकर स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पीड़िता ने तहरीर में बताया कि पति गुजरात में नौकरी करता है। वह घर पर अपने बच्चों के साथ अकेली रहती है। मंगलवार रात करीब आठ बजे वह घर पर थी तभी गांव का निवासी मिथुन उर्फ लोली रिश्ते में भतीजा दीवार फांदकर घर में दाखिल हो गया। आरोपी ने महिला को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पति को पहले से ही कुछ अनहोनी का अंदेशा था जिसके चलते उसने घर की सुरक्षा और निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे थे। वारदात के दौरान की हलचल और घटनाक्रम कैमरों में कैद होने के बाद उसने डायल 112 पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस टीम ने मौके पर आरोपी मिथुन उर्फ लोली को पकड़ लिया। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज का रिकार्डर साक्ष्य के तौर पर कब्जे में ले लिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष जसवंत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें