जीएसवीएम परिसर में रविवार रात अमन को गोली मारी गई थी। अमन की बहन शीतल की तहरीर पर पुलिस ने उसके दोस्त शिवम पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। वारदात के बाद से शिवम समेत अमन के कई दोस्त फरार हैं।
कानपुर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मेस में काम करने वाले अमन रावत को गले में गोली लगने से पैरालाइज्ड हो गया है। उसके पैर संवेदना शून्य हो गए हैं। प्राचार्य प्रोफेसर संजय काला ने सोमवार को रोगी की स्थिति का जायजा लिया और इस संबंध में न्यूरो सर्जन डॉ. मनीष सिंह से बात की है।
विज्ञापन
इसके साथ घटना के मद्देनजर जांच कमेटी गठित कर दी गई है। परिसर की सिक्योरिटी बढ़ाने के इंतजाम किए जा रहे हैं। उधार वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी फरार है। प्राचार्य ने बताया कि गोली लगने से गर्दन की हड्डी टूटने के साथ ही स्पाइन कॉर्ड क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे पैर का मोटर पॉवर जीरो हो गया है।
पक्षाघात हो गया है। घटना को लेकर जांच कमेटी गठित कर दी गई है। कमेटी की रिपोर्ट पर अगली कार्रवाई करेंगे। कमेटी पता करेगी कि घटना में शामिल तीन-चार लोग कौन हैं? परिसर की सुरक्षा बढ़ाई जा रही है। सेना के सेवानिवृत्त गार्डों को परिसर में तैनात किया जाएगा। कालेज को 54 गार्ड सैनिक कल्याण बोर्ड से मिलेंगे। इसके साथ ही पुलिस भी परिसर में गश्त करेगी।
विज्ञापन
एक दोस्त पर केस, तलाश जारी, कई हिरासत में
जीएसवीएम परिसर में रविवार रात अमन को गोली मारी गई थी। अमन की बहन शीतल की तहरीर पर पुलिस ने उसके दोस्त शिवम पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। वारदात के बाद से शिवम समेत अमन के कई दोस्त फरार हैं। एसीपी स्वरूपनगर महेंद्र सिंह देव ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। उसके परिचितों से पूछताछ की जा रही है। जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।