पीरोड बनखंडेश्वर मंदिर के पास रविवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट, पथराव, फायरिंग और तोड़फोड़ हुई। दोनों ओर से चार-पांच लोग घायल हुए। एक पक्ष बब्बू खुर्चन भंडार के मालिक गोविंद गुप्ता का है और दूसरा इलाके के श्यामजी शुक्ला का। बब्बू ने रंगदारी न देने पर दुकान में तोड़फोड़, 45 हजार रुपये लूट लेने और कार और बाइक तोड़ने का आरोप लगाया है।
वहीं श्यामजी ने परिवार से जुड़ी युवती से छेड़छाड़ का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची सीसामऊ पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया। देर रात दोनों पक्ष के लोग थाने पहुंचे और वहां भी हंगामा किया। महिलाओं ने थाना घेर लिया। पुलिस ने समझाया लेकिन देर रात दोबारा बवाल हो गया।
वनखंडेश्वर मंदिर के पास गोविंद गुप्ता का बब्बन खुर्चन भंडार है। यहां उमेश वाजपेयी इनके कर्मचारी और पड़ोसी हैं। गोविंद ने आरोप लगाया कि खुद को नेता कहने वाले भाई श्यामजी और रामजी शुक्ला गुंडा टैक्स मांगते हैं। एक-दो बार फ्री में दुकान से सामान ले भी गए। अब पैसे मांग रहे थे।
रविवार रात भी पैसा मांगने आए। मना करने पर मारपीट और दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। कर्मचारी उमेश और निग्गू के विरोध करने पर दोनों को घायल कर दिया। दुकान की गुल्लक से रुपये निकाल लिए। कर्मचारियों ने मोर्चा लिया तो आरोपियों ने पथराव कर दिया और फायरिंग भी की।
दूसरी ओर श्यामजी और रामजी का कहना है कि उनके परिवार से जुड़ी एक युवती से उमेश ने छेड़छाड़ की। ऐतराज पर मारपीट की। इन लोगों ने खुद ही दुकान में तोड़फोड़ की और आरोप हम लोगों पर लगा रहे हैं। इस घटना से पहले पीरोड चौराहे पर भी इनमें झगड़ा हुआ था, वहां पुलिस को एक कारतूस भी गिरा मिला।
इस घटना में श्यामजी और रामजी भी घायल हुए हैं। सीसामऊ सीओ विवेक त्रिपाठी का कहना है कि दोनों में पुरानी खुन्नस है। एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। शेष पेज 4 पर f