फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: प्रधानी रंजिश में पथराव के बाद फायरिंग, 25 घायल, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। भेसान गांव में प्रधानी रंजिश में दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। पथराव के बाद कई राउंड फायरिंग शुरू हो गई। इससे गांव में खलबली मच गई। सूचना पर पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंचा। पुलिस ने करीब 35 लोगों को हिरासत में ले लिया जबकि घटना में 25 महिला-पुरुष घायल हो गए, जिसमें दो लोगों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे भेसान गांव में प्रधानी की पुरानी रंजिश में दो जातियों के बीच जमकर बवाल हुआ। एक पक्ष के विवेक तथा दूसरे पक्ष के शिवकुमार प्रजापति के बीच गाली-गलौज हो गई, जिसे लोगों ने बीच-बचाव कर शांत करा दिया। इसके बाद दोपहर करीब दो बजे दोनों पक्षों के लोग फिर आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते लाठी-डंडे, पत्थरबाजी और फायरिंग शुरू हो गई।
झड़प में दोनों पक्षों ने राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही यूपी-112 डायल टीम पहुंची। हालत नाजुक देख प्रभारी निरीक्षक राम सहाय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में किया। पुलिस ने दोनों पक्षों से करीब 35 महिला- पुरुषों को हिरासत में लिया है। इसमें एक पक्ष से जितेंद्र, धीरेंद्र, शनि, अश्वनी, नितिन, शिवकुमार, चंद्रकांत, रघुराज, शिवम, रामभगवान घायल हो गए।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष से सुनील कुमार विवेक कुमार, प्रवीण, अतुल, विमलेश, धर्मेंद्र, मनीष, शिवम, अवधेश, संजय,सोनी देवी,निधि,रजनी और रामसुंदर आदि घायल हो गए। इसमें अवनीश व अश्वनी को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं।
प्रभारी निरीक्षक रामसहाय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। सभी को बीएनएस की धारा-170 में गिरफ्तार कर कोर्ट भेज दिया गया है। वहीं, प्रजापति समाज के लोग फायरिंग का आरोप लगा रहे हैं वह बिल्कुल निराधार है। दोनों पक्षों में पत्थरबाजी हुई है। विवेक पक्ष आग लगाने का आरोप लगाया गया है। वह भी निराधार है क्योंकि आग लगने की घटना मकान के तीसरी मंजिल पर घटित हुई है। वहां तक किसी भी व्यक्ति के पहुंचकर आग लगाना संभव नहीं है। सभी पहलू पर जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें