जसवंतनगर। प्रतापपुर में पांच दिन पहले विधवा के घर से लाखों की नकदी व जेवर चोरी हो गए। महिला ने पड़ोसी गांव के एक युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है इसलिए अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
थाना जसवंतनगर के ग्राम प्रतापपुर निवासी विधवा सिया देवी ने पुलिस को पांच मार्च को तहरीर दी। बताया कि उनके चार मार्च को वह घर पर सो रही थी। रात में किसी समय घर के रखे बक्से का ताला तोड़कर 25 लाख रुपये नकद और लाखों रुपये के जेवर चोरी कर लिए। महिला को सुबह घटना की जानकारी हुई। उन्होंने घटना की जानकारी यूपी 112 डायल को दी। पुलिस ने घटना की जांच की और लौट गई।
महिला ने बताया कि उसने अपनी जमीन बेचकर रुपये घर में रखे थे। महिलीा ने इस मामले में पड़ोसी गांव के युवक पर शक जताते हुए तहरीर दी थी। महिला का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी है। महिला ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपी को पकड़कर रुपये और जेवर बरामद कराने की गुहार लगाई है। प्रभारी निरीक्षक रामसहाय सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है। महिला ने 25 लाख नकदी व जेवरात चोरी होने की बात कही है, जो संदिग्ध लग रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।