फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 74 करोड़ का हुआ पटाखा कारोबार, पिछले साल से चार करोड़ अधिक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। भैयादूज के साथ बुधवार को पांच दिवसीय दीपोत्सव का समापन हो जाएगा। इस बार दिवाली ने पटाखा कारोबार को नई रौनक दी। शहर में पटाखों का कुल कारोबार 74 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जबकि पिछले साल यह 70 करोड़ रुपये था। यानी कारोबार में चार करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि दुकानों की संख्या बढ़ने से थोक बाजार में प्रतिस्पर्धा अधिक रही और कई कारोबारियों का स्टॉक नहीं बिक पाया।
विज्ञापन



बिठूर के सिंहपुर में इस बार थोक पटाखा बाजार में 80 लाइसेंस जारी किए गए थे। पिछले वर्ष यहां महज 30 से 32 दुकानें ही लगी थीं। इस बार अधिकतर लाइसेंसधारकों ने दुकानें लगाईं और अच्छा स्टॉक भी मंगाया। शहर के विभिन्न इलाकों में फुटकर पटाखों की दुकानें भी सजी थीं। बाजार में इस बार 800 फीट तक ऊंचाई पर जाकर फूटने वाले पटाखों के साथ 500 और 100 से 200 फीट तक जाने वाले 60 व 120 शॉट वाले पटाखे भी उपलब्ध रहे।

अंब्रेला पैराशूट स्टाइल पटाखों की भी अच्छी मांग रही। अनार, फुलझड़ी, रॉकेट, सीको और चक्करगिन्नी खरीदारों की पसंद बने रहे। कारोबारियों के मुताबिक पटाखों के दाम पिछले साल की तुलना में करीब 10 प्रतिशत अधिक थे। आसमान में जाकर फूटने वाले पटाखों की मांग में 30 से 40 प्रतिशत तक वृद्धि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें