फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के लिए करन बने यूपी टीम के कप्तान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने 18 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। ऑलराउंडर करन शर्मा को टीम की कमान सौंपी गई है। टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के साथ यश दयाल, शिवम मावी, कार्तिक त्यागी और मोहसिन खान को शामिल किया गया है। वहीं रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले सलामी बल्लेबाज आदर्श सिंह को चयनकर्ताओं ने मौका नहीं दिया है।
विज्ञापन



बीसीसीआई की ओर से आयोजित इस टूर्नामेंट की शुरुआत 14 नवंबर से होगी। यूपी की टीम अपना पहला मुकाबला मुंबई में राजस्थान के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद कर्नाटक, बड़ौदा, चंडीगढ़, झारखंड, बंगाल और मिजोरम से मुकाबले होंगे। यूपीसीए सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता के मुताबिक सीनियर चयन समिति ने खिलाड़ियों के हालिया प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन किया है।

राइजिंग स्टार्स एशिया कप में उपकप्तान की जिम्मेदारी मिलने के कारण रिंकू सिंह को टीम में शामिल नहीं किया गया है। टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के बीच संतुलन बनाया गया है। टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए भारतीय टीम और आईपीएल में जगह बनाने का रास्ता खुल सकता है।
विज्ञापन






उत्तर प्रदेश की टीम

करन शर्मा (कप्तान), माधव कौशिक, सिद्धार्थ यादव, आराध्या यादव, यश गर्ग, अभिषेक गोस्वामी, स्वास्तिक चिकारा (सभी गाजियाबाद), आर्यन जुयाल, मोहसिन खान (मुरादाबाद), समीर रिजवी, भुवनेश्वर कुमार (मेरठ), दिव्यांश जोशी, शिवम मावी (नोएडा), अरनव बालियान (सहारनपुर), प्रशांतवीर (रायबरेली), जीशान अंसारी (लखनऊ), यश दयाल (प्रयागराज) और कार्तिक त्यागी (बागपत)।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें