चित्रकूट जिले में चूल्हे से निकली चिंगारी ने किसान के घर को फूंक दिया। लोढ़वारा गांव में बुधवार की सुबह खाना बनाते समय अचानक आग लगने से घर जल गया। सूचना पर जा रही दमकल वाहन शहर मुख्यालय के शंकर बाजार में जाम में फंसा रहा।
ऐसे में दमकल गाडी काफी देर तक जाम में फंसी रही। ग्रामीण आग बुझाने को मशक्कत कर रहे थे। दमकल के पहुंचने पर आग पर काबू पाया गया। लोढवारा गांव का कल्लू पुत्र मंगल वर्मा घर में खाना बना रहा था। तभी अचानक चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई।
जिससे घर समेत गृहस्थी जलकर खाक हो गई। गृहस्वामी ने बताया कि आग से लगभग एक लाख की क्षति हुई है। सदर एसडीएम एके पांडेय ने मुआयना कर क्षतिपूर्ति का भरोसा दिया है।