फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमानवीयता: चित्रकूट में झाड़ियों में नवजात को फेंका, मौत

Wed, 10 Jun 2020 09:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
चित्रकूट जिले के कोलगदहिया गांव में एक घर के पास स्थित झाड़ियों में एक नवजात मंगलवार देर शाम मिला। जानकारी होते ही ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दिया। नवजात बच्चे को जिला अस्पताल ले गए जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा है।
विज्ञापन


कोलगदहिया गांव के जमालुद्दीन के घर के पास स्थित झाड़ी में एक नवजात बच्चे को पड़ा गांव के निवासियों ने देखा। जिसकी सूचना गांव के प्रधान रमेश कुमार को दी। जिसने थाने में तहरीर देकर घटना की जानकारी दी। मौके पर पुलिस पहुंच कर नवजात बच्चे को जिला अस्पताल लायी।

जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि नवजात पूरे नौ माह का नहीं लग रहा था। संभावना है कि किसी ने लोकलाज के भय से यहां फेंका होगा। यह भी संभावना है कि घर या किसी अस्पताल में प्रसव उपरांत नवजात के मृत होने पर उसे झाडिय़ों में फेंका गया है। अभी यह सही नहीं पता चला है कि नवजात कितनी देर तक जीवित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें