फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः उन्नाव की चिप्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद भी नहीं हो पा रहा काबू

Sun, 04 Nov 2018 12:46 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
उन्नाव की चिप्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग
यूपी के उन्नाव जिले में रविवार को एक चिप्स कारखाने में भीषण आग लगने से सनसनी फैल गयी। कारखाने में जिस समय आग लगी वहां लगभग 400 कर्मचारी मौजूद थे। भीषण आग देख अफरा-तफरी मच गयी। जानकारी मिलते ही अग्निशमन भिगाव मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाने के अभियान में जुट गई। 
 
विज्ञापन

2 of 5
उन्नाव की चिप्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग
यह घटना सदर कोतवाली के अकरमपुर क्षेत्र की है। यहां स्थित एक फैक्ट्री में लगी आग को बुझाने में दर्जनों गाड़ियां लगी हैं। इस आग की चपेट में माल लोड कर रहे तीन ट्रक भी आ गए हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
उन्नाव की चिप्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग

उन्नाव सदर कोतवाली के अकरमपुर में चिप्स व पापड़ बनाने वाली फैक्ट्री में सुबह आग लगने से खलबली मच गई। आग को बुझाने के लिए पहले तो फायर ब्रिगेड की तीन गाडिय़ां लगाई गई। इसके बाद हसनगंज, पुरवा बागरमऊ व कानपुर से आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मंगवाई गईं। आग बुझाने का अभियान जारी है। 

4 of 5
उन्नाव की चिप्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग

अकरमपुर स्थित एग्रो टेक फैक्ट्री में चिप्स पापड़ बनाने व पैकिंग का काम होता है। टीन शेड के नीचे संचालित फैक्ट्री में पैकिंग के लिए कामर्शियल गैस सिलेंडर भारी मात्रा में अंदर रखे थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उन्नाव की चिप्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग

सुबह करीब  9 बजे अचानक फैक्ट्री में आग लग गई। फैक्ट्री में लगी भीषण आग देख मजदूर शोर मचा कर बाहर की ओर भाग पड़े। पलक झपकते ही आग ने विकराल रूप धारण कर माल लोडिंग हो रहे ट्रक को चपेट में ले लिया। 
 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें