डेमो पिक
कंप्यूटर और मोबाइल फोन की स्क्रीन पर घंटों निगाह जमाए रहने के कारण 10-12 साल की उम्र के बच्चों को आंखों के आंसू सूखने का रोग 'ड्राई आई' हो रहा है। सीतापुर रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑफ्थेलमोलोजी के प्रोफेसर डॉ. बीके पाल ने बताया कि निम्न-मध्य और मध्य वर्ग में ड्राई आई तेजी से बढ़ा है। ड्राई आई वैसे बड़ी उम्र के लोगों का रोग रहा है, लेकिन मोबाइल गेम के चक्कर में किशोर इसकी गिरफ्त में हैं।