यूपी के चित्रकूट जिले में मंगलवार को शॉर्ट सर्किट से खेत में भीषण आग लग गई। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। भीषण आग से दो बीघा गेहूं का खेत जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
यह मामला कर्वी थाना क्षेत्र के भुईहरी गांव का है। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को फोन लगाया लेकिन फोन नहीं मिला। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।