फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पंचर की दुकान में आग से साढ़े तीन लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 31::::गुरुद्वारे के पास स्थित टायर पंचर की दुकान में लगी आग के उठती लपटें। संवाद
विज्ञापन

फोट 32 :::: आग के बाद दुकान में जला पड़ा सामान। संवाद
-थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गुरुद्वारे के पास रविवार देर रात लगी आग
दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गुरुद्वारे के पास स्थित टायर पंचर की दुकान में रविवार देर रात भीषण आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा करीब साढ़े तीन लाख का नुकसान हुआ है। दमकल की दो गाड़ियों ने करीब 30 मिनट पर आग पर काबू पाया।
नौरंगाबाद इस्लामियां स्कूल निवासी राजू महमूद की गुरुद्वारे के पास टायर पंचर की दुकान है। रविवार की रात करीब साढ़े 10:30 बजे दुकान से धुआं उठता देख पड़ोसियों ने दुकानदार को सूचना दी। दुकानदार मौके पर जब पहुंचा तो ऊंची ऊंची लपटे उठ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने लगभग आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया गया दुकानदार राजू ने बताया कि दुकान में टायर पंचर जोड़ने का काम किया जाता था। हमारे यहां छोटी-बड़ी गाड़ियों के टायर, ट्यूब,जनरेटर, स्टफनी टंकी, कंप्रेसर सहित अन्य सामग्री रखा था। आग में सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।
राजू ने आशंका जताई है कि किसी ने जानबूझकर उसकी दुकान में आग लगाई है। कोतवाली प्रभारी यशवंत सिंह ने तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें