फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बंदरों की लड़ाई में जल गया कबाड़ का गोदाम, प्लास्टिक के धुएं से सांस लेना हुआ दूभर

Sun, 11 Apr 2021 09:16 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- लड़ने के दौरान तार से टकराए बंदर तो शार्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर में लगी आग,  
- आजाद नगर में अपार्टमेंट के पीछे बना गोदाम आया चपेट में 
विज्ञापन
कबाड़ गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के आजाद नगर में शांति वन अपार्टमेंट के पीछे बने कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। यह आग बंदरों की लड़ाई के चलते लगी। दरअसल, बंदर आपस में झगड़ रहे थे। इसी दौरान बिजली के तार से टकराए और शार्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर में धमाके के साथ आग लग गई।
विज्ञापन


इसकी चपेट में कबाड़ गोदाम भी आ गया। प्लास्टिक आदि के जलने के बाद धुआं उठा तो आसपास के लोगों का सांस लेना दूभर हो गया। सूचना पर लाटूश रोड और कर्नलगंज फायर स्टेशन से तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

कपड़ा कारोबारी भाई प्रहलाद, गोपाल और पुरुषोत्तम सरयू नारायण इंटर कॉलेज के पास बने बंगले में रहते हैं। इसी बंगले के पास में ही अपार्टमेंट है। बंगले के पिछले हिस्से में इन लोगों ने कबाड़ का गोदाम भी बना रखा है। शनिवार शाम आपस में लड़ाई के दौरान दो बंदर तार से टकराए और चिंगारी ट्रांसफार्मर पर गिरी। इसके बाद आग लग गई। आग की चपेट में गोदाम भी आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें